फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के ताजमहल होटल के पास लगी आग, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

Sun, 21 Jul 2019 01:25 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई की बिल्डिंग में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई के कोलाबा में मैरी वैदर रोड के पास स्थित चर्चिल चैंबर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लेवर-2 की आग लग गई है। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हुआ है। इस बिल्डिंग के पास प्रतिष्ठित ताजमहल पैलेस होटल भी स्थित है। राहत एवं बचाव कार्य अभी चल रहा है। बिल्डिंग में कुछ लोग फंसे भी हुए हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को मेरी वेदर रोड पर स्थित चर्चिल चामदर इमारत में आग लगने को लेकर दोपहर करीब 12.17 बजे फोन आया। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर अब तक छह लोगों को बचाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है।’ आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें