फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OBC में अनाथ बच्चे भी होंगे शामिल, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने प्रस्ताव किया पास

Fri, 23 Sep 2016 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक प्रस्ताव पास अनाथ बच्चों को भी अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC) में शामिल करने को कहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो तो यह पहली बार होगा कि अन्य पिछड़ा वर्ग में कोई समूह बिना जाति की पहचान के शामिल होगा।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक अगर 10 साल से कम उम्र के बच्चे जिनके माँ-बाप ना हो और ना ही उनकी देखभाल के लिए कोई हो और वो किसी सरकारी या सरकारी सहयता प्राप्त स्कूल में पढ़ते हैं तो उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करना चाहिए। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि OBC में मौजूद O का एक मतलब Orphan (अनाथ) भी हो।

ओबीसी के तहत सरकारी स्कूल और नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण दिया जाता है। अगर अनाथ बच्चों को इस वर्ग में शामिल किया जाता है तो ये बच्चे भी इस आरक्षण का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाति पिछड़े होने का पैमाना नहीं हो सकती

- फोटो : getty
हाल ही में न्यायाधीश वी इस्वरैआ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की एक बैठक हुई थी जिसमें अनाथ बच्चों को फैसला लिया गया। राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने अपने फैसले को केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय को भेज दिया है, जिसे इस मामले में आखिरी फैसला लेना है। राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग  के सदस्य अशोक सैनी ने कहा कि ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिसमें कहा गया था कि सिर्फ जाति पिछड़े होने का पैमाना नहीं हो सकती।

हालांकि, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने पहली बार मई 2015 में ही अनाथ को ओबीसी में शामिल करने के बारे में विचार किया था। इसके बाद सभी राज्यों से इस पर राय मांगी गई थी। तेलंगाना और राजस्थान सरकारें पहले से ही अनाथ बच्चों को ओबीसी में शामिल कर चुकी है। मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग ने अनाथों को शामिल किए जाने की अनुशंसा की थी, लेकिन सरकार ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें