फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के मंच से बोलेगा टाइटैनिक का हीरो, 'गोहत्या बंद करो'

Fri, 24 Jun 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोहत्या का खिलाफ हमेशा से विरोध जताता रहा है, लेकिन अब यूनाइटेड किंगडम में भी गोहत्या के खिलाफ आरएसएस की ललकार सुनाई देगी। आगामी 31 जुलाई को सर संघचालक मोहन भागवत के साथ हॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार लियोनार्डो डीकैप्रियो मंच साझा करेंगे।
विज्ञापन


डीकैप्रियो को फिल्म टाइटैनिक के हीरो (जैक डॉरसन) के तौर पर आज भी ज्यादातर लोग जानते है। डीकैप्रियो आरएसएस के सुर में सुर मिलाकर मंच से गोहत्या के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और शाकाहारी होने पक्ष में बात करेंगे।

डेली ओ की खबर के मुताबिक अंगेजों के गढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक अपनी विदेशी शाखा हिंदू स्वयं सेवक संघ की स्वर्ण जयंती मनाने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में लंदन से करीब 45 किलीमीटर दूर लूटन के हर्टफोर्डशायर काउंटी शो मैदान में तीन दिवसीय संस्कृति महाशिविर का आयोजन किया जाने वाला है। शिविर 29 से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसके आखिरी दिन यानी 31 जुलाई को आरएसएस प्रमुख जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : getty
इस मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलावा संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसाबले मौजूद होंगे।

हालांकि अभी संघ की तरफ से ये साफ नहीं किया गया है कि डीकैप्रियो समारोह में आएंगे, लेकिन मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि कैप्रियो के अलावा बड़े कारोबारी सर रिचर्ड ब्रेनसन और सर डेविड एटनबरो भी संघ का स्टेज साझा करेंगे।

आरएसएस की शाखाएं करीब 30 देशों में सक्रिय हैं जो हफ्ते में 6 दिन गोष्ठियां आयोजित करती हैं।

आरएसएस का प्रमुख बनने के बाद से मोहन भागवत की ये दूसरी यूके यात्रा होगी। भागवत 6 दिन के लिए यूके में रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें