फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: कौन होगा हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री? जानें BJP और कांग्रेस से कितने चेहरे CM पद के दावेदार

Sat, 12 Nov 2022 07:20 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे रहेंगे। दोनों पार्टियों से कौन-कौन मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार है? अगर भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनती है तो जयराम ठाकुर के अलावा और कौन सीएम पद की दावेदारी पेश कर सकता है? बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस किसे सत्ता की चाबी सौंपेगी? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। शाम पांच बजे तक 65.92% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि आम आदमी पार्टी के 67 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन




1985 से अब तक हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल पर सरकार बदल जाती है।  अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी ये ट्रेंड बरकरार रहता है या फिर भाजपा सरकार में वापसी करके इसे तोड़ देगी? 

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब नतीजों को लेकर 26 दिन तक कयास लगाए जाएंगे। साथ मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे रहेंगे। दोनों पार्टियों से कौन-कौन मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार है? अगर भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनती है तो जयराम ठाकुर के अलावा और कौन मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश कर सकता है? बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस किसे सत्ता की चाबी सौंपेगी? आइए जानते हैं...
विज्ञापन

 

भाजपा से कौन-कौन है मुख्यमंत्री पद की दौड़ में?
इसे समझने के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने इस बार का चुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ा है। ऐसे में अगर भाजपा सत्ता में वापसी करती है तो जयराम ठाकुर ही प्रबल दावेदार होंगे। जयराम ने सिराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पांच बार विधायक रहे हैं। 1998 से लगातार जीत रहे हैं। भाजपा के सत्ता आने पर जयराम ठाकुर के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी दावेदार बन सकते हैं। 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए अनुराग ठाकुर को भी सत्ता मिल सकती है।' 
 

कांग्रेस से कौन-कौन है CM का दावेदार? 
अगर सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड बरकरार रहता है तो इस बार कांग्रेस सरकार बना सकती है। ऐसे में पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। एक मीडिया इंटरव्यू में हिमाचल में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसके बारे में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मुझे सीएम बनने की कोई इच्छा नहीं है। कांग्रेस में कई लोग मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन मैं इस पद को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी नहीं हूं।'

हालांकि, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह कहते हैं, 'खुद प्रतिभा सिंह सीएम पद की मजबूत दावेदार हैं। प्रतिभा के अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह और मुकेश अग्निहोत्री भी सीएम की रेस में हैं। सुखविंदर पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं।’

प्रतिभा सिंह और सुखविंदर के अलावा हरोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के सीनियर नेता मुकेश अग्निहोत्री भी सीएम पद की रेस में हैं। चार बार के विधायक अग्निहोत्री राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।  

 
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव में क्या हुआ? 
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। 65.92% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछली बार यानी 2017 के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, अभी ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। चुनाव आयोग देर शाम तक फाइनल आंकड़ा जारी करेगा। 

वोट देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विजयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी परिवार के सदस्यों के साथ अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डाला। 

कुल 412 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में दर्ज हो चुका है। अब आठ दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे। इसी के साथ ये भी तय हो जाएगा कि हिमाचल प्रदेश में दशकों से चला आ रहा ट्रेंड इस बार बदल जाएगा या फिर कायम रहेगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें