फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIADMK से निष्कासित नेता वीके शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का निधन

Tue, 20 Mar 2018 05:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नटराजन मरुथप्पा
विज्ञापन
एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का सोमवार देर रात चेन्नई में निधन हो गया। नटराजन 76 वर्ष के थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। नटराजन चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में भर्ती थे। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। 
विज्ञापन


नटराजन को पांच दिन पहले ही छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक उन्हें छाती का गंभीर संक्रमण हुआ था और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

नटराजन  को 16 मार्च को चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में भर्ती कराया गया था। उनके संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उन्हें आईसीयू में दाखिल किया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी नटराजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उस वक्त उनके लीवर और किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था। सफल ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार में चार साल कैद की सजा काट रही हैं। पिछले साल आपातकालीन पैरोल मिलने के बाद उन्होंने अपने पति से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें