फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस से हुई हाथापाई

Tue, 20 Mar 2018 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्र-छात्राओं का वसंत कुंज थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के आरोपी जेएनयू प्रो. अतुल जौहरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रसंघ ने सोमवार को दिन भर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने वसंत कुंज थाने के बाहर भी उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस के बैरिकेड को गिरा दिया। छात्रों की मांग है कि सभी नौ शिकायतों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जाए। जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे धरने पर बैठ गए। जेएनयू कैंपस में दिनभर स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के छात्र विश्वविद्यालय प्रबंधन के समक्ष आरोपी प्रो. को सस्पेंड करने की मांग करते रहे। 

उधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस और छात्रों के बीच झड़प जरूर हुई, लेकिन हाथापाई नहीं हुई। आइसा की नेता शेहला राशिद ने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यह मामला वामपंथी और दक्षिणपंथी नहीं, बल्कि सही और गलत का है। 
विज्ञापन


छात्र संघ की अध्यक्ष गीता कुमारी के मुताबिक, अतुल जौहरी पर नौ छात्राओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है, इसके बावजूद जेएनयू प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित नहीं किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें