फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस ने सफलतापूर्वक आईएनएस विक्रमादित्य के स्काई जंप डेक से भरी उड़ान, नौसेना की बड़ी उपलब्धि

Sun, 12 Jan 2020 10:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
lca tejas mk1a - फोटो : ANI
विज्ञापन

नौसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस ने रविवार को विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के स्काई-जंप डेक से सफलतापूर्वक उड़ान भरी। सफलतापूर्वक विमानवाहक पोत के डेक पर अरेस्टिड लैंडिंग और टेक ऑफ कराना विमान के समग्र विकास में बड़ी कामयाबी है।

विज्ञापन







स्काई-जंप विमानवाहक पोत के डेक पर ऊंचाई की ओर घुमावदार एक रैंप है जो लड़ाकू विमानों के लिए पर्याप्त टेक ऑफ लिफ्ट प्रदान करता है। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना की जरूरतों के हिसाब से विकसित किए गए तेजस ने आईएनएस विक्रमादित्य के डेक से पहली ‘स्काई-जंप’ टेक ऑफ एक और अहम कामयाबी हासिल की।

शनिवार को तेजस ने विमानवाहक पोत के डेक पर पहली अरेस्टिड लैंडिंग की थी। अरेस्टिड लैंडिंग और ‘स्काई-जंप’ के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास ऐसी क्षमता है। 10 दिनों तक तेजस की आईएनएस विक्रमादित्य से 20 से अधिक लैंडिंग और टेक ऑफ कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें