फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बैश लीग के इतिहास में स्टोइनिस का नाम दर्ज, 79 गेंदों में ठोके 147 रन

Sun, 12 Jan 2020 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मार्कस स्टोइनिस ने मेलबर्न स्टार्स के लिए 79 गेंद में 147 रन की पारी खेलकर बिग बैश लीग इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उनकी इस पारी से मेलबर्न स्टार्स ने सिडनी सिक्सर्स पर 44 रन से जीत हासिल की। स्टोइनिस ने पारी में 13 चौके और आठ छक्के जमाए।

विज्ञापन


आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी ने 2020 सत्र की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था और फिर दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में उन्हें खरीद लिया। वह भारत में आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं।

स्टोइनिस ने इस तरह दो साल पहले बनाए गए डार्सी शार्ट के रिकॉर्ड को तोड़ा जिसमें उन्होंने 69 गेंद में नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। स्टोइनिस और हिल्टन कार्टराइट (59) ने मेलबर्न स्टार्स को एक विकेट पर 219 रन बनाने में मदद की। सिडनी सिक्सर्स की टीम सात विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें