फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय की बड़े पदों से छुट्टी पर भाई लक्ष्मण की चुटकी- शुक्रिया सोनिया जी

Sun, 30 Apr 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और पुराने नेताओं में शुमार दिग्विजय सिंह को गोवा और कर्नाटक के राज्य प्रभारी के पद से हटाए जाने के बाद उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा 'दिग्विजय सिंह, गोवा कर्नाटक से हटाये गए, धन्यवाद सोनिया जी, आपने दोनों भाइयों को मिला दिया।'
विज्ञापन


वह यही नहीं रुके उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि, दिगविजय  को चुनौती देने और कटाक्ष करने वाले पार्षद का चुनाव जीत कर बताएं। सत्यव्रत चतुर्वेदी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस ऐसे लोगों की वजह से ही हारती है उनमें से एक चतुर्वेदी भी हैं।

गौरतलब है कि दिग्विजय और चतुर्वेदी को एक दूसरे का विरोधी माना जाता है, उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें और दिग्विजय को तमिलनाडु भेजे।
विज्ञापन


पद से हटाए जाने के बाद दिग्विजय ने कहा था कि 'मैं खुश हूं कि राहुल गांधी अपनी टीम चुन रहे हैं। दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा कि मैं इस बदलाव से खुश हूं।
उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का वफादार रहा हूं। मैं पार्टी में आज जो कुछ भी हूं, वह सब उन्ही की वजह से है।'

पार्टी ने ए. चेल्ला कुमार को गोवा और केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का नया प्रभारी नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने यह कदम गोवा में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने में मिली असफलता और कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें