फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Calcutta HC: पेपरवेट मामले में जज-बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बीच जुबानी जंग, अरुणाभ घोष बोले- वकीलों से डरें नहीं

Wed, 31 Aug 2022 06:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अरुणाभ घोष ने कहा, "कृपया वकीलों से डरे नहीं, क्योंकि आज अखबारों में यह बात सामने आयी है कि हम अपने मामलों को रखने के लिए पेपरवेट के साथ जाते हैं, ऐसा नहीं है। हम अपने मामले रखते हैं, जो जज के साथ भिन्न हो सकते हैं।"
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुणाभ घोष ने बुधवार को कहा कि कोई भी वकील कोर्ट रूम में पेपरवेट नहीं ले जाता है। उनकी यह टिप्पणी एक जज द्वारा पेपरवेट को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद सामने आई है। 
विज्ञापन


जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हाल ही में कुछ लोगों के पेपरवेट के साथ खड़े होने की जानकारी के बाद पत्रकारों को अपने कोर्ट रूम में एक मामले की कार्यवाही की वीडियोग्राफी की अनुमति दी थी। 

कलकत्ता हाईकोर्ट में नौ नए जजों के शपथ ग्रहण समारोह में स्वागत भाषण के दौरान घोष ने कहा, कृपया वकीलों से डरे नहीं, क्योंकि आज अखबारों में यह बात सामने आयी है कि हम अपने मामलों को रखने के लिए पेपरवेट के साथ जाते हैं, ऐसा नहीं है। हम अपने मामले रखते हैं, जो जज के साथ भिन्न हो सकते हैं। 
विज्ञापन


घोष ने न्यायाधीशों को उनके हिस्से से न्यायपालिका को सभी सहयोग का आश्वासन दिया। घोष ने कहा, हमारे पास बहुत अच्छे जज हैं, बहुत ईमानदार हैं और सभी के साथ हमारे बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। 

जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने 18 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल की बेटी से जुड़े एक शिक्षक नियुक्त से जुड़े मामले की कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी की अनुमति दी थी। इसका कचहरी में घोष ने विरोध किया था। 

वरिष्ठ वकीलों ने दावा किया था कि हाईकोर्ट में पत्रकारों को वीडियोग्राफी की अनुमति देने के संबंध में कोई तरजीह नहीं दी गई थी।  

जज ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं से संबंधित कई मामलों में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें