कर्नाटक के प्रसिद्ध लेखक और तर्कवादी विचारक प्रोफेसर केएस भगवान के चेहरे पर गुरुवार को मीरा राघवेंद्र नाम की एक महिला वकील ने बंगलूरू की एक अदालत में कालीख पोत दी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। वकीलों ने महिला वकील की सदस्यता रद्द करने की मांग की। वकीलों ने कहा कि महिला ने लेखक के चेहरे पर नहीं बल्कि वकीलों के पेशे को काला किया है।