फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: सीजेआई सूर्यकांत के साथ वकील ने की बदसलूकी; कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया

Mon, 16 Nov 2026 03:58 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की जल्द सुनवाई की मांग को लेकर पहुंचे वकील और पीठ के बीच बहस हो गई। 15 दिन से जवाब नहीं मिलने की बात कहते हुए वकील ने नाराजगी जताई। देखते ही देखते मामला व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गया।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस सूर्यकांत (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक असाधारण घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया। वकील ने सुनवाई के दौरान सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि वह इस पद पर बैठने के योग्य नहीं हैं। घटना के बाद अदालत की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग बंद कर दी गई।

विज्ञापन


2 नवंबर को दिए आवेदन पर जवाब न मिलने से नाराज थे वकील
यह मामला तब शुरू हुआ जब वकील ने अपने केस की तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत के कार्यालय में अपना मामला रखा था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। वकील ने कहा कि इसी वजह से उन्हें अदालत के सामने आना पड़ा। उन्होंने शुरुआत में दोपहर दो बजे मामले का उल्लेख करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने के लिए माफी भी मांगी। इस पर न्यायमूर्ति वी. मोहना ने कहा कि इस तरह किसी मामले का उल्लेख नहीं किया जा सकता। हालांकि, वकील अपनी बात पर अड़े रहे और पीठ से दस्तावेज देखने का अनुरोध करते रहे।

CJI से बोले- आप इस कुर्सी के लायक नहीं
पीठ में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी मौजूद थे। सीजेआई ने वकील से इंतजार करने को कहा और आश्वासन दिया कि उनके कागजात देखे जाएंगे। लेकिन वकील इंतजार करने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, 'नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके योग्य नहीं हैं। आपके अंदर इसके लिए ईमानदारी नहीं है।'
विज्ञापन


बताया गया कि वकील ने न्यायमूर्ति बागची और न्यायमूर्ति मोहना के प्रति सम्मान जताया, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत को इस पद के योग्य मानने से इनकार कर दिया। घटना के बाद कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया। अदालत में मौजूद वकीलों के मुताबिक, इसके बाद संबंधित वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया। वहां मौजूद कुछ अन्य वकीलों ने सीजेआई से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।

पहले भी सुप्रीम कोर्ट में हो चुका है ऐसा हंगामा
सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई में प्रबल प्रताप नाम के एक याचिकाकर्ता ने अदालत में हंगामा किया था और सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस समय सीजेआई सूर्यकांत की मौजूदगी वाली पीठ ने अवमानना की कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया था। पीठ ने कहा था कि याचिकाकर्ता परेशान दिखाई दे रहा था और उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी थीं। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले याचिकाकर्ताओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ऑडियो-वीडियो बंद करना शुरू कर दिया था।

पूर्व CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की भी हुई थी कोशिश
अक्तूबर 2025 में भी सुप्रीम कोर्ट में एक चौंकाने वाली घटना हुई थी। उस समय 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी। बताया गया था कि वह खजुराहो मंदिर परिसर में भगवान विष्णु की क्षतिग्रस्त मूर्ति को फिर से स्थापित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई गवई की टिप्पणी से नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें