फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमीरेट्स के खाने में मिला कॉकरोच तो वकील ने मांगा 87 लाख का मुआवजा

Mon, 02 Apr 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एमीरेट्स एयरलाइंस
विज्ञापन

खाने में कॉकरोच मिलने के बाद मुंबई के एक वकील ने एमीरेट्स एयरलाइंस से 87 लाख रुपए का मुआवजा मांगा है। उन्होंने यह मुआवजा इसलिए मांगा है क्योंकि फ्लाइट से यात्रा करते समय उन्हें जो खाना दिया गया था उसमें कॉकरोच पड़ा था। वकील का दावा है कि खाने में कॉकरोच देखने के बाद उन्हें कई बार उल्टियां हुईं। वकील का नाम यूसुफ इकबाल है और वह 27 फरवरी को फर्स्ट क्लास से मोरक्को के कसाब्लांका से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। उनके चिकन सलाद में कॉकरोच मरा हुआ था।

विज्ञापन


इकबाल अपनी पत्नी और 18 दूसरे दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए यात्रा कर रहे थे। वकील का कहना है कि इस घटना के बाद वह काम पर नहीं गए जिसकी वजह से उन्हें 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ। इस काम के लिए उन्हें हवाई यात्रा करनी थी। एमीरेट्स को दिए कानूनी नोटिस के अनुसार उन्होंने काम पर ना जाने की वजह से हुए नुकसान, मानसिक पीड़ा के लिए 50 लाख और अपनी पत्नी के साथ ही अपनी कसाब्लांका-मुंबई की फर्स्ट क्लास रिटर्न टिकटों का पैसा मुआवजा के तौर पर मांगा है। उन्होंने पिछले हफ्ते एयरलाइंस को कानूनी नोटिस भेज दिया था।

एयरलाइंस ने अपनी गलती मानते हुए इकबाल को 25,000 रुपए का मुआवजा देने की पेशकश की है। एयरलाइन का कहना है कि वह अफसोस जाहिर करते हुए 25 हजार रुपए देने के लिए तैयार है। एयरलाइंस के ग्राहक मामलों के कार्यकारी अधिकारी ने कहा- जांच में जो कॉकरोच आपके खाने में पाया गया है वह मोरक्को में पाया जाने वाला मौसमी कॉकरोच है। लेकिन यह पता लगाना मुश्किल है कि वह कैसे फ्लाइट के अंदर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें