फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कानून मंत्री का वीडियो वायरल, असम में पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लेते दिखे

Wed, 01 Mar 2023 08:49 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

वीडियो क्लिप में रिजिजू के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी फर्श पर बैठे हुए और पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कानून मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, यही असली भारत है..! हमने असम के मोरीगांव में पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : इंस्टाग्राम/किरेन रिजिजू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाजपा नेता ने वीडियो साझा कर बताया है कि उनकी थाली में क्या है।  मोरीगांव में परोसे जाने वाले एक स्वादिष्ट असमिया व्यंजन का उन्होंने खुलासा किया। रिजिजू राज्य में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


रिजिजू ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, यही असली भारत है..! हमने असम के मोरीगांव में पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लिया। कई व्यवस्थ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद असम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों को पाकर अपार संतुष्टि हुई। 

वीडियो क्लिप में रिजिजू के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी फर्श पर बैठे हुए और पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिजिजू ने कुछ ही घंटे पहले यह वीडियो साझा किया है। तबसे इसे 7,800 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और इसे चालीस हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन

 

रिजिजू सोमवार को मोरीगांव पहुंचे और दिन में जनसंघ के पुराने सदस्यों से मुलाकात की और स्थानीय आरएसएस कार्यालय में बैठक में भाग लिया। उन्होंने दिन में 'प्रौद्योगिकी के साथ जीवन की सुगमता' विषय पर प्रधानमंत्री के बजट के बाद वेबिनार में भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें