फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति की मंजूरी दी, यूपी को मिले 9 एडिशनल जज

Thu, 06 Jul 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति - फोटो : Google
विज्ञापन
भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने देश के हाईकोर्ट में एडिशनल जजों की नियुक्ति संबंधी फाइल को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से अकेले उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाइकोर्ट को 9 एडिशनल जज मिले हैं। पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में भी नए जजों की नियुक्ति हुई है। ये नियुक्ति कालेजियम सिस्टम के आधार पर भेजे गए नामों पर दी गई है।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अखिलेश सी शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, दिनेश कुमार सिंह-1, इरफान खान, उमेश सी त्रिपाठी की नियुक्ति एडिशनल जज के तौर पर हुई है। Appointment notified for Akhilesh C Sharma,Aniruddha Singh,Dinesh Kumar Singh-I, Ifaqat Khan,Umesh C Tripathi as Addl Judges of Allahabad HC — ANI (@ANI_news) July 6, 2017
विज्ञापन



सरकार ने कृष्ण सिंह, राजीव लोचन मेहरोत्रा, महबूब अली, रंगनाथ पांडे को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्ति की मंजूरी दी है। Appointment notified for Krishna Singh, Rajiv Lochan Mehrotra, Mahboob Ali, Rang Nath Pandey as Additional Judges of the Allahabad HC — ANI (@ANI_news) July 6, 2017


इसी तरह से पंजाब औऱ हरियाणा हाईकोर्ट में महावीर सिंह सिंधू, अनिल क्षेत्रपाल, अवनीश झींगान और सुधीर मित्तल को एडिशनल जज बनाया गया है। Appointment notified for Mahabir Singh Sindhu, Anil Kshetarpal, Avneesh Jhingan, Sudhir Mittal as Additional Judges of Punjab & Haryana HC. — ANI (@ANI_news) July 6, 2017


कानून और न्याय मंत्रालय ने अरविंद कुमार सांगवान, राजबीर सहरावत को भी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडिशनल जज के तौर पर नियुक्ति दी है। Law and justice ministry notifies appointment of Arvind Singh Sangwan, Rajbir Sehrawat as Additional Judges of the Punjab and Haryana HC. — ANI (@ANI_news) July 6, 2017
विज्ञापन



गौरतलब है कि ये नियुक्तियां काफी लंबे समय से अटकी थी। कालेजियम व्यवस्था की वजह से इन नियुक्तियों को लेकर खींचतान चल रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें