एक तरफ देश के कई राज्यों में शराब पर प्रतिबंध है। वहीं आंध्र प्रदेश में शराब की बंपर बिक्री का मामला सामने आया है। यहां 4 दिनों में रिकार्ड 200 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है।ऐसा तब हुआ है जब 70 प्रतिशत शराब की दुकानें लाइसेंस नवीनीकरण के लिए इंतजार कर रही हैं। ट्रिपलर्स ने 4 दिनों में रिकार्ड तोड़ 200 करोड़ की शराब बेची है। स्टेट और नेशनल हाईवे पर सुप्रीम कोर्ट के शराब पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद रिकार्डतोड़ बिक्री हुई है।
महिलाओं की शराबबंदी की मांग पर आवासीय क्षेत्रों में भी शराब पर प्रतिबंध लगा था जिसके बाद शराब की ब्रिकी में गिरावट आई थी। लेकिन 4 दिनों में 200 करोड़ की बिक्री कुछ और ही कहानी कह रही है।कुछ शराब की दुकानें मंगलवार से शुरू हुईं।
केवल 10 से 15% दुकानों को 1 जुलाई से लाइसेंस मिलने के बाद शराब बेचने की अनुमति मिली है। नया लाइसेंस मिलने के बाद इन दुकानों ने पहले दिन 18 करोड़ का स्टॉक खरीदा। 2 जुलाई को 56.97 करोड़ और 3 जुलाई को 75.01 करोड़ की शराब का स्टॉक खरीदा गया। जबकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एक्साइज डिपार्टमेंट ने जून के आखिरी 3 दिनों से कोई स्टॉक रिलीज नहीं किया है।