भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने देश के हाईकोर्ट में एडिशनल जजों की नियुक्ति संबंधी फाइल को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से अकेले उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाइकोर्ट को 9 एडिशनल जज मिले हैं। पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में भी नए जजों की नियुक्ति हुई है। ये नियुक्ति कालेजियम सिस्टम के आधार पर भेजे गए नामों पर दी गई है।
नोटिफिकेशन के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अखिलेश सी शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, दिनेश कुमार सिंह-1, इरफान खान, उमेश सी त्रिपाठी की नियुक्ति एडिशनल जज के तौर पर हुई है।
Appointment notified for Akhilesh C Sharma,Aniruddha Singh,Dinesh Kumar Singh-I, Ifaqat Khan,Umesh C Tripathi as Addl Judges of Allahabad HC
— ANI (@ANI_news) July 6, 2017
सरकार ने कृष्ण सिंह, राजीव लोचन मेहरोत्रा, महबूब अली, रंगनाथ पांडे को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्ति की मंजूरी दी है।
Appointment notified for Krishna Singh, Rajiv Lochan Mehrotra, Mahboob Ali, Rang Nath Pandey as Additional Judges of the Allahabad HC
— ANI (@ANI_news) July 6, 2017
इसी तरह से पंजाब औऱ हरियाणा हाईकोर्ट में महावीर सिंह सिंधू, अनिल क्षेत्रपाल, अवनीश झींगान और सुधीर मित्तल को एडिशनल जज बनाया गया है।
Appointment notified for Mahabir Singh Sindhu, Anil Kshetarpal, Avneesh Jhingan, Sudhir Mittal as Additional Judges of Punjab & Haryana HC.
— ANI (@ANI_news) July 6, 2017
कानून और न्याय मंत्रालय ने अरविंद कुमार सांगवान, राजबीर सहरावत को भी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडिशनल जज के तौर पर नियुक्ति दी है।
Law and justice ministry notifies appointment of Arvind Singh Sangwan, Rajbir Sehrawat as Additional Judges of the Punjab and Haryana HC.
— ANI (@ANI_news) July 6, 2017
गौरतलब है कि ये नियुक्तियां काफी लंबे समय से अटकी थी। कालेजियम व्यवस्था की वजह से इन नियुक्तियों को लेकर खींचतान चल रही थी।