फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: माता-पिता की देखभाल नहीं की तो 7 कर्मचारियों का 30 फीसदी वेतन कटा, लातूर जिला परिषद का बड़ा फैसला

Sat, 13 Feb 2021 08:27 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र की लातूर जिला परिषद ने अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए कड़ा रुख अख्तियार कर रही है। दरअसल, जिला परिषद अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल न करने वाले सात कर्मियों के वेतन में से 30 फीसदी की कटौती करने की कार्रवाई करती है।

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष राहुल बोंद्रे ने शनिवार को जानकारी दी कि 12 कर्मियों के खिलाफ माता-पिता की उपेक्षा करने की शिकायत मिली थी और उनमें से छह कर्मी अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि कटौती की गई राशि इन कर्मियों के माता-पिता के बैंक खातों में भेज दी गई है।

पिछले साल नवंबर में लातूर जिला परिषद की महासभा ने अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करने वाले कर्मियों के वेतन में 30 फीसदी कटौती करने का एक प्रस्ताव पारित किया था। बोंद्रे ने बताया कि दोषी कर्मियों के मासिक वेतन से कटौती दिसंबर, 2020 से ही शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें