आखिरकार तमाम दुश्वारियों, परेशानियों व दर्द को समेटकर वर्ष 2020 गुरुवार को अलविदा हो गया। इस दिन शाम को जब सूरज ढला तो देश में कई जगह बादल छाए हुए तो कई जगह आसमान साफ था। दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह से मुंबई के समुद्र तट और गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र घाट तक ढलते सूरज का सुंदर नजारा दिखाई दिया। सूरज खामोशी के साथ अपनी रश्मियों को समेटता नजर आया। ऐसा लगा वह भी शांत चित्त से प्रार्थना कर रहा हो कि नई सुबह, नया उजाला लेकर आए।
विज्ञापन
2 of 7
मुंबई के समुद्र तट पर वर्ष के अंतिम दिन सूर्यास्त का नजारा
- फोटो : ANI
दुनिया ने झेली ऐतिहासिक पीड़ा
इस साल कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया ने ऐतिहासिक पीड़ा झेली है। सभी चाहते हैं कि नए साल का सूरज नया सवेरा लेकर आए, उन्हें कोरोना की छाया से मुक्ति मिले और कोई और ऐसा वायरस इंसान को न सताए। कोरोना से मुकाबले के लिए देश में तमाम वैक्सीन का विकास अंतिम चरण में है, जबकि अमेरिकी कंपनी फाइजर व माॅडर्ना के टीके तैयार हो चुके हैं और कई देशों में इनका इस्तेमाल शुरू हो गया है।
विज्ञापन
3 of 7
दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह के पीछे ढलते सूरज का सुंदर नजारा।
- फोटो : ANI
संवरे काम-धंधे, बढ़े रोजगार
शुक्रवार से नव वर्ष 2021 का आगाज हो जाएगा। पूरी दुनिया ने बीते नौ माहों में महामारी के चलते जबर्दस्त स्वास्थ्य व आर्थिक संकट झेला है। अब सभी चाहते हैं कि नव वर्ष में फिर एक बार बार दुनिया पहले जैसी सामान्य हो जाए। काम-धंधे रोजगार, कारोबार, बढ़े और सभी का आर्थिक विकास हो, ताकि वे 2020 के नुकसानों की पूर्ति कर सकें।
4 of 7
गोवा के मीरामार बीच पर ढलते सूरज के साथ तस्वीरें लेते पर्यटक।
- फोटो : ANI
गोवा के बीच पर सुंदर नजारा
गोवा के मीरामार बीच पर भी कई लोग अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ साल के आखिरी सूर्यास्त के दौरान 2020 को अलविदा कहा। इस दौरान हर कोई ढलते सूरज के साथ अपनी आखिरी तस्वीर को कैमरे में कैद करता दिखा।
विज्ञापन
5 of 7
ओडिशा : कलाकार मानस कुमार साहू ने पुरी के गोल्डन बीच पर नए साल के मौके पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
- फोटो : ANI
ओडिशा: सात घंटे में रेत पर बनाई सुंदर कलाकृति
ओडिशा में रेत से कलाकृति बनाने वाले कलाकार मानस कुमार साहू ने पुरी के गोल्डन बीच पर नए साल के मौके पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने रेत पर 2021 हैप्पी न्यू ईयर लिखकर नए साल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कलाकृति को बनाने में मुझे लगभग 7 घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
6 of 7
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए साल की पूर्व संध्या के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में सभी के लिए एकजुट होकर बढ़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का समय है जो विविधता में एकता के विश्वास को परिलक्षित करता है।
राष्ट्रपति कोविंद ने वर्ष 2021 की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमें नई शुरुआत करने और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के संकल्प पर जोर देने का अवसर प्रदान करता है।
न्यूजीलैंड में इस तरह हुआ नए साल का स्वागत
- फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू, आतिशबाजी कर आसमान में बना 'रिंग्स'
साल 2021 की शुरुआत न्यूजीलैंड ने अद्भुत आतिशबाजी के साथ की। ऑकलैंड में हुई इस आतिशबाजी और लाइट शो में आसमान में बनाई गई 'रिंग्स' के साथ ही दुनिया में नए वर्ष के स्वागत का आगाज हो गया। नए साल का उत्सव मनाने के लिए हजारों लोग जमा हुए। बता दें कि न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 4.30 बजे न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू हुआ।