फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक का अंतिम संस्कार, मृतक की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

Thu, 24 Apr 2025 10:53 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी।मृतकों में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी भी शामिल थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक प्रशांत सत्पथी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम मोहन चरण माझी बालासोर स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रशांत सत्पथी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सत्पथी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का एलान किया। 
विज्ञापन

 

इससे पहले प्रशांत सत्पथी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया। सीएम मोहन चरण माझी रेमुना ब्लॉक के इशानी गांव में सत्पथी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सत्पथी की पत्नी प्रिया दर्शनी आचार्य को नौकरी देगी तथा उनके नौ वर्षीय बेटे तनुज की शिक्षा का खर्च उठाएगी।

ये भी पढ़ें: सीएम सिद्धारमैया ने दी पहलगाम हमले के मृतक को श्रद्धांजलि, कहा- हमला खुफिया विभाग की विफलता
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रशांत सत्पथी के परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सरकार 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता, उनकी पत्नी को नौकरी और उनके बेटे की शिक्षा का खर्च उठाएगी। माझी ने प्रिया दर्शनी के स्वास्थ्य पर भी चिंता व्यक्त की। प्रिया दर्शनी सीएम से बात करते समय बेहोश हो गयी थीं।

प्रशांत सतपथी की बहन ने कहा कि काफी मुश्किलों के बाद हम मेरे भाई और उनके परिवार से संपर्क कर पाए। जब हम उनसे संपर्क में आए तो हमें बताया गया कि मेरा भाई ठीक है। लेकिन बाद में हमें बताया गया कि वह हमले में मारा गया है। हमें यह जानकारी तब मिली जब हम दिल्ली एयरपोर्ट पर थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से इस्राइल जैसा बदला ले भारत'; पेंटागन के पूर्व अधिकारी बोले- अब कोई रास्ता नहीं

पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। मृतकों में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी भी शामिल थे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें