फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस महाअधिवेशन: राहुल गांधी बोले- कौरवों की तरह भाजपा सत्ता के मद में चूर

Sun, 18 Mar 2018 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के महाभारत का बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। भाजपा और संघ की तुलना कौरवों से करते हुए उन्होंने कहा कि वे सत्ता के मद में चूर हैं, जबकि कांग्रेस पांडवों की तरह सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है।  

विज्ञापन


पार्टी के 84वें महाधिवेशन के समापन भाषण में राहुल ने मौजूदा राजनीतिक हालात की तुलना महाभारत काल से की। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों के बीच एक युद्ध लड़ा गया था। 

कौरव ताकतवर, संपन्न थे और उनके पास जीतने लायक बड़ी सेना थी, जबकि सब कुछ गंवा देने वाले पांडवों के पास छोटी सेना थी। इसके बावजूद पांडवों ने सच्चाई की लड़ाई लड़ी और जीती। भाजपा और संघ कौरवों की तरह अहंकार में हैं और सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस सच्चाई का संगठन है। कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, वह हमें लोगों को इंसाफ दिलाने और सच्चाई बोलने से रोक नहीं सकता है।    
विज्ञापन


किसान मर रहे हैं, मोदी योग करने को कह रहे हैं
किसानों के मुद्दों पर केंद्र पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि देश में किसान मर रहे हैं, रोजाना आत्महत्याएं कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि चलो इंडिया गेट पर योग करो। कांग्रेस सरकार आई तो किसानों की रक्षा करेगी। हम जब सरकार में थे तो किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। कांग्रेस की सरकार आने पर किसान सीधे फूड प्रोसेसिंग यूनिटों में जाकर अपना अनाज बेच सकेंगे। 

विज्ञापन

अर्थव्यवस्था बढ़ रही तो युवा बेरोजगार क्यों

- फोटो : ANI
देश में बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था हैं लेकिन देश के लाखों युवाओं के पास रोजगार नहीं है। एसएससी घोटाले को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आएगी तो सिर्फ पैसे वालों के लिए नौकरी और शिक्षा नहीं होगी बल्कि यह सभी के लिए होगी। हम उच्च शिक्षा में सुधार करेंगे। 

कांग्रेस को बदलना होगा
पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए राहुल ने कहा कि हमें बदलना होगा, कांग्रेस को बदलना होगा। पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक दीवार है, जिसे तोड़ना होगा। हम गुस्से से नहीं बल्कि प्यार और सम्मान से वरिष्ठ नेताओं की मदद से इसे तोड़ेंगे।

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी जहां विवेकहीन फैसला था तो जीएसटी को सरकार ने जल्दबाजी में लागू किया गया। इन दोनों से छोटे उद्योग धंधे बंद हो गए और लाखों लोग बेरोजगार हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी के किसानों की आय को दोगुना करने के वादे को भी उन्होंने जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस वादे को पूरा करने के लिए 12 फीसदी वार्षिक वृद्धि चाहिए जोकि मौजूदा परिस्थितियों में संभव नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें