पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार को भूस्खलन की वजह से एक इंस्पेक्शन बंगला और पांच घर गिरने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चियों समेत पांच महिलाएं शामिल हैं। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
पुलिस ने मरने वालों की पुष्टि करते हुए बताया है कि राहत अभियान जारी है। अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है।
बारिश के असर से शुक्रवार को वेस्ट कामेंग जिले के भालुकपोंग टिप्पी क्षेत्र में जमीन धसक गई।