फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beach Games: जमीन से घिरा मध्य प्रदेश बीच गेम्स में बना विजेता, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

Sun, 14 Jan 2024 06:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीव

सार

महाराष्ट्र ने तीन स्वर्ण समेत 14 पदक जीते। चार से 11 जनवरी तक आयोजित इन खेलों में तमिलनाडु, उत्तराखंड, मेजबान दादरा नगर हवेली, दीव और दमन ने 12-12 पदक जीते। इन खेलों में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 21 वर्ष से कम उम्र के 1400 खिलाड़ियों ने शिरकत की। 

विज्ञापन
Anurag Thakur - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पहली बार आयोजित बीच गेम्स में जमीन से घिरे राज्य मध्य प्रदेश ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। मध्य प्रदेश ने दीव के ब्लू फ्लैग प्रमाणित घोघला बीच पर आयोजित इन खेलों में सात स्वर्ण सहित कुल 18 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान  हासिल किया।

महाराष्ट्र ने तीन स्वर्ण समेत 14 पदक जीते। चार से 11 जनवरी तक आयोजित इन खेलों में तमिलनाडु, उत्तराखंड, मेजबान दादरा नगर हवेली, दीव और दमन ने 12-12 पदक जीते। इन खेलों में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 21 वर्ष से कम उम्र के 1400 खिलाड़ियों ने शिरकत की। 

लक्षद्वीप ने बीच फुटबाल में जीता स्वर्ण 

विज्ञापन

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन खेलों के सफलतापूर्वक आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि एथलीटों की ऊर्जा और दीव की सुंदरता ने ऐसा माहौल बुना है, जो पहले नहीं देखा गया। भारत के समुद्र तटों को एक नया जीवन प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने दीव में पहली बार हुए बीच गेम्स के साथ एक नया मोड़ ले लिया है। देश में दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत समुद्र तट हैं। इनमें 12 को सबसे स्वच्छ समुद्र तटों वाला ब्लू फ्लैग प्रमाणन दिया गया है। देश के समुद्र तटों की उतनी यात्रा नहीं की गई है, जितनी की जानी चाहिए, इस लिए दीव में बीच गेम्स की सफल मेजबानी सुखद खबर है।

फुटबाल में लक्षद्वीप को स्वर्ण
हाल ही में प्रधानमंत्री के दौरे के कारण चर्चा में आए लक्षद्वीप ने बीच फुटबाल में स्वर्ण पदक जीता। लक्षद्वीप ने फाइनल में महाराष्ट्र को 5-4 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें