फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद: नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को जेड प्लस सुरक्षा, दिल्ली रवाना

Sun, 12 Feb 2023 06:39 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

रविवार को सुबह अर्थशास्त्री की सुरक्षा में जेड प्लस सुरक्षा देखी गई। अमर्त्य सेन के 'प्रचिति' आवास को जेड प्लस सुरक्षा ने घेरे में ले लिया। बड़ी संख्या में घर के बाहर अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमृत्य सेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन और नोबेल पुरस्कार विजेत अमर्त्य सेन में चल रही जमीन विवाद के बीच उनको रविवार को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्वविद्यालय और अमर्त्य सेन के बीच चल रहे जमीन विवाद में हस्तक्षेप किया था और उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की बात कही थी। इसके बाद रविवार को उनको जेड प्लस सुरक्षा दी गई। इस बीच आज अमर्त्य सेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


रविवार को सुबह अर्थशास्त्री की सुरक्षा में जेड प्लस सुरक्षा देखी गई। अमर्त्य सेन के 'प्रचिति' आवास को जेड प्लस सुरक्षा ने घेरे में ले लिया। बड़ी संख्या में घर के बाहर अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। जब वे घर से दिल्ली के घर से निकले तो उनकी कार भी दूसरी कार से ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक अमर्त्य 16 या 17 फरवरी को शांति निकेतन लौटेंगे।

जानकारी के मुताबिक अभी तक राज्य जेड प्लस सुरक्षा केवल दो लोगों के पास थी। एक खुद मुख्यमंत्री और दूसरे हैं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी। राज्य जेड प्लस सुरक्षा पाने वाले अमर्त्य सेन तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले उनको वाई क्षेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें