आयकर विभाग की तरफ से बेनामी संपत्ति के मामले में छापों के बाद से बौखलाए आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव लगातार भाजपा पर जवाबी हमले कर रहे हैं। इस बार उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की लंका से तुलना करते हुए कहा है कि वह इसे भस्म कर देंगे।
लालू ने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली और कहा 'मोदी सरकार रूपी लंका को भस्म कर दूंगा। ये झांसो के राजा है। हमारे बाप-दादाओं को भी ये लोग गाली देते थे।समझ लो, मैं डरने वालों मे से नहीं हूं।'
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा ' अमित शाह जब जेल में थे तो मोदी फोन पर बात करते थे। मोदी देश का बंटावारा चाहता हैं। अभी हम जिंदा है ऐसा होने नहीं दूंगा।'
पिछले दिनों पड़े छापों पर उन्होंने कहा 'छापा..छापा...छापा...छापा..छापा...किसका छापा? किसको छापा? छापा तो हम मारेंगे 2019 में। मैं दूसरों का हौसला डिगाता हूँ, मेरा कौन डिगाएगा?'
अमित शाह जब जेल में थे तो मोदी फोन पर बात करते थे। मोदी देश का बंटावारा चाहता हैं। अभी हम ज़िंदा है ऐसा होने नहीं दूँगा।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 19, 2017
मोदी सरकार रूपी लंका को भस्म कर दूँगा। ये झाँसो के राजा है। हमारे बाप-दादाओं को भी ये लोग गाली देते थे।समझ लो,मैं डरने वालों मे से नहीं हूँ
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 19, 2017
अचक डोले..कचक डोले..खैरा-पीपल कभी ना डोले
(मतलब मुझे कोई डिगा नहीं सकता). अंगद की तरह पैर गाड़ के खड़ा हूँ।BJP को चैन से नहीं रहने दूँगा
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 19, 2017
छापा..छापा...छापा...छापा..छापा...किसका छापा? किसको छापा? छापा तो हम मारेंगे 2019 में। मैं दूसरों का हौसला डिगाता हूँ, मेरा कौन डिगाएगा? https://t.co/Mzbu5e2mqL
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 19, 2017
इससे पहले ममता का साथ मिलने से उत्साहित लालू ने मीडिया से तल्ख लहजे में बातचीत करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का बचाव किया था। कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बिल्कुल झूठे हैं। लालू ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा उनकी साइट पर मौजूद है।
लालू ने आरोपों पर कहा कि उन्होंने तो कंपनी के शेयर सही तरीके से खरीदे हैं इसमें गलत क्या है? बीजेपी और आरएसएस पर हमला करते हुए आरजेडी प्रमुख ने कहा कि 'बीजेपी और आरएसएस वाले सुन लें कि लालू उन्हें दिल्ली की कुर्सी से खींचकर नीचे ले आएगा।'
गौरतलब है कि बीते दिनों आयकर विभाग द्वारा काले धन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर विभाग ने छापा मारे गए थे। आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये ठिकाने दिल्ली, गुरुग्राम पर मारे गए। करीब 1000 करोड़ की बेनामी भूमि के मामले में यह छापेमारी की गई थी।