फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब

Fri, 15 Mar 2019 11:42 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जमानत याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। लालू ने चारा घोटाले के तीन मामलों में जमानत पाने के लिए अर्जी दाखिल की है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने सीबीआई से दो हफ्तों के अंदर इस मामले पर जवाब देने के लिए कहा है। यादव ने चिकित्सीय आधार पर जमानत मांगी है।

विज्ञापन


लालू ने गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ में झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी। जिसपर आज न्यायालय ने सुनवाई की। उच्च न्यायालय ने 10 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू दिसंबर, 2017 से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। उन्होंने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी इस दलील को खारिज करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। 71 वर्षीय लालू रक्तचाप, डायबिटीज और दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका रांची स्थित रिम्स में इलाज भी चल रहा है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें