फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भारत लौटे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, मीसा भारती भी साथ नजर आईं

Sun, 12 Feb 2023 02:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे। वह कुछ दिन बेटी मीसा के साथ दिल्ली में ही रहेंगे। लालू इलाज के लिए बीते साल नवंबर महीने में सिंगापुर गए थे। पांच दिसंबर को उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन
Lalu Yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव शनिवार को किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद सिंगापुर से वापस भारत लौट आए। राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनके साथ बेटी मीसा भारती भी थीं। लालू यादव व्हीलचेयर पर बैठकर हवाईअड्डे से बाहर आए, उन्हें सहारा देकर गाड़ी पर बैठाया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे। वह कुछ दिन बेटी मीसा के साथ दिल्ली में रहेंगे।

विज्ञापन


74 वर्षीय लालू यादव लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। आरजेडी प्रमुख को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी दान की है। हालांकि, लालू प्रसाद ने शुरू में बेटी की पेशकश को ठुकरा दिया था। लेकिन रोहिणी के मान मनौव्वल के बाद वह मान गए थे। बता दें कि लालू 56 से अधिक तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसके इलाज के लिए वह बीते साल नवंबर महीने में सिंगापुर गए थे। पांच दिसंबर को उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी।

लालू प्रसाद के भारत लौटने की जानकारी देते हुए रोहिणी ने पूरे परिवार से पिता की देखभाल करने को कहा। उन्होंने कहा, बेटी होने का फर्ज निभा रही हूं। पापा ठीक हो गए हैं और मैं उन्हें आपके बीच भेज रही हूं। कृपया पापा का ख्याल रखना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। वर्तमान में चिकित्सा आधार पर जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें