फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते लालू यादव को राहत मिलने के आसार, जेल से हो सकते हैं रिहा

Tue, 07 Apr 2020 05:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Lalu Yadav - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राहत मिल सकती है। लालू प्रसाद यादव लंबे समय से जेल में बंद हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्हें राहत मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो लालू यादव जेल से बाहर आ सकते हैं, सरकार उन्हें पैरोल देने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पैरोल दिया जा सकता है। बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जेल प्रशासन को सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल देने के मामले में फैसला सुनाया था।

बता दें कि लालू यादव की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। यही कारण है कि वह रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। इससे पहले आठ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने उनके इलाज की समीक्षा की थी, जहां यह तय हुआ कि लालू प्रसाद यादव को फिलहाल एम्स अस्पताल भेजने की जरूरत नहीं है। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के किडनी की जांच के लिए एम्स से एक नेफ्रोलॉजिस्ट बुलाया जाएगा। ऐसे में अगर नेफ्रोलॉजिस्ट उन्हें इलाज के लिए रिम्स से बाहर भेजने को कहता है, तब उन्हें भेजने पर फैसला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस से देश भर में अब तक 4421 लोग प्रभावित हैं। वहीं, इस महामारी की वजह से देशभर में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 325 लोग ऐसे हैं जो इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें