फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, दिसंबर 2017 से हैं जेल में बंद

Fri, 15 Mar 2019 04:24 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में दाखिल राजद सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली लालू की याचिका पर सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट ने 10 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के इस आदेश को राजद अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू दिसंबर, 2017 से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। उन्होंने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी इस दलील को खारिज करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। 71 वर्षीय लालू रक्तचाप, डायबिटीज और दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका रांची स्थित रिम्स में इलाज भी चल रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें