फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के बालाकोट स्ट्राइक बयान पर अब लालू का तंज, लिखा- रडार इधर है...

Sun, 12 May 2019 04:33 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बालाकोट स्ट्राइक पर दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस बयान को लेकर जहां सोशल मीडिया में ट्रोलर्स की फौज सक्रिय हो गई है वहीं कई राजनेताओं ने भी निशाना साधा है।
विज्ञापन


हाल में ही पीएम मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर कहा था कि, 'एयर स्ट्राइक के दिन मौसम ठीक नहीं था। उस दिन विशेषज्ञों का मानना था कि स्ट्राइक दूसरे दिन की जाए। लेकिन मैंने उन्हें सलाह दी कि वास्तव में बादल हमारी मदद करेंगे और हमारे लड़ाकू विमान रडार की नजरों में नहीं आएंगे।’

विज्ञापन


उनके इस बयान से उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोल किया जाने लगा। इसे देखते हुए भाजपा के ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी के इस बयान को लेकर जो ट्वीट किया गया था उसे डिलीट कर दिया गया। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव ने पीएम के इस बयान पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐ हट बुड़बक, तेरा ध्यान किधर है, रडार इधर है।' 
विज्ञापन

 


कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि जुमला ही फेंकता रहा पांच साल की सरकार में, सोचता था क्लाउडी है मौसम, नहीं आउंगा रडार में
 


जबकि एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा ‘'सर सर प्रधानमंत्री, आप तो गजब के एक्सपर्ट हैं। सर आपसे अनुरोध है कि अपने नाम से चौकीदार हटा दीजिए और एयरचीफ मार्शल और प्रधान...क्या टॉनिक पीते हैं आप...कि आपकी बातों में रोजगार, अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और कृषि संकट के अलावा हर बात का फार्मूला होता है। जारी रखें मित्रों।'.
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें