फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने की ऐतिहासिक भूल, गठबंधन नहीं टूटेगा, मीरा कुमार को दें समर्थन

Thu, 22 Jun 2017 08:58 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन कर ऐतिहासिक भूल की है। उनका निर्णय गलत है।  हालांकि बिहार में जदयू के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि हमने सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर रखने के लिए महागठबंधन बनाया था। इसलिए जदयू के साथ गठबंधन चलता रहेगा।
विज्ञापन
Nitishji called me, said that it is his personal decision. I would appeal to him to rethink. Won't break alliance: Lalu P Yadav #MeiraKumar pic.twitter.com/ifM5KseARq — ANI (@ANI_news) June 22, 2017 विपक्ष की बैठक के बाद पत्रकरों के सवालों का जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि जदयू को अपने फैसले पर एक बार दोबारा विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा का अंतर है। 
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस भी अगर भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कहती तो मैं कोविंद का समर्थन नहीं करता। Will meet him (Nitish Kumar) tomorrow. Ask him to think, should not do a historical mistake, your decision is wrong: Lalu Yadav. #MeiraKumar pic.twitter.com/cJ1iMOerg2 — ANI (@ANI_news) June 22, 2017
विज्ञापन


विपक्ष की पहले की बैठकों  में फैसला हुआ था कि विपक्ष का उम्मीदवार को समर्थन करेंगे। इन बैठकों में जदयू की ओर से शरद यादव भी थे। नीतीश कुमार का भी इसे लेकर समर्थन था। फिर जाने क्या हुआ उन्होंने कोविंद का समर्थन कर दिया।’ 
विज्ञापन

'पार्टी ने सोच-समझकर लिया फैसला'

राष्ट्रपति उम्मीदवार को नीतीश के समर्थन को लेकर लालू यादव के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति में फैसले मिनटों-सेकेंडों में नहीं लिए जाते। त्यागी ने कहा कि पार्टी ने सोच समझकर एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला किया है। Decided to support #RamNathKovind after taking everything into consideration.Political decisions arent changed in mins&seconds: KC Tyagi,JDU pic.twitter.com/lZPcKpwkZm — ANI (@ANI_news) June 22, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें