फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के लिए हम ही काफी हैं, बीजेपी को दिल्ली से भी हटाएंगे: लालू

Sat, 28 Jan 2017 03:34 AM IST
पटना (ब्यूरो)
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उत्तर प्रदेश चुनाव में जदयू के स्टैंड का समर्थन करते हुए कहा है कि यूपी में हम ही काफी हैं। हम सब एक है। एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि वहां अखिलेश की सरकार बनेगी और उसके बाद भाजपा को दिल्ली से  हटाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और छोटी पार्टियों के बीच गठबंधन काफी है। जदयू ने यूपी में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी, इसमें कोई शक नहीं है। 

भाजपा की वहां हार होगी। वो वहां पैर जमाना चाहते हैं। महाराष्ट्र्र में भाजपा से शिवसेना के अलग होने के फैसले को राजद अध्यक्ष ने सही कदम बताया है। लालू ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों को तरजीह नहीं देती है। शिवसेना सही रास्ते पर है। चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को यूज किया। दोनों की वहां सरकार है लेकिन शिवसेना के लोग उपेक्षा के शिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें