फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद यादव से मिले RJD नेता, लालू प्रसाद के साथ बनाएंगे एंटी-नीतीश फ्रंट!

Thu, 03 Aug 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
लालू और शरद(फाइल फोटो) - फोटो : indianexpress
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने जनता दल(युनाईटेड) के वरिष्ठ नेता शरद यादव से मुलाकात की है। ये मुलाकात दिल्ली में शरद यादव के घर हुई। इसमें आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा भी शामिल हुए। वहीं, शरद यादव 8 अगस्त को पटना जाएंगे, जहां लालू प्रसाद यादव उनसे मुलाकात करेंगे। लालू यादव इस मुलाकात में शरद यादव के साथ एंटी बीजेपी और एंटी नीतीश फ्रंट बनाने पर बात करेंगे।
विज्ञापन


जेडीयू में दो फाड़, नीतीश से नाराज शरद यादव बनाएंगे नई पार्टी!

Vijay Verma humare bahut purane saathi hain, unhone jo baat kahi woh bhaavnao mein kahi, party banane ka sawaal nahi hai: Sharad Yadav, JDU pic.twitter.com/rpMjGYowJn— ANI (@ANI_news) August 3, 2017


हालांकि खुद शरद यादव ने किसी नई पार्टी के बनाने के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विजय वर्मा हमारे बहुत पुराने साथी हैं। उन्होंने जो बात कही, वो भावनाओं में कही। पार्टी बनाने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


Vijay Verma humare bahut purane saathi hain, unhone jo baat kahi woh bhaavnao mein kahi, party banane ka sawaal nahi hai: Sharad Yadav, JDU pic.twitter.com/rpMjGYowJn— ANI (@ANI_news) August 3, 2017


इससे पहले, लालू यादव ने पटना में कहा था कि शरद यादव 8 अगस्त को पटना आ रहे हैं। वो हमेशा बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ रहे। वो गरीबों और अल्पसंख्यकों के साथ रहे। हम उनके साथ अगले कदम के बारे में चर्चा करेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार ने लालू यादव का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ बिहार में नई सरकार बनाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें