फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu on ED's radar: लालू की एक और बढ़ी मुश्किलें, डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दर्ज हो सकती है एफआईआर

Wed, 23 Feb 2022 12:44 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।

सार

लालू प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं। CBI की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध रूप से 139.35 करोड़ रुपए निकालने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच का आदेश दिया है। इस मामले में जल्द FIR दर्ज हो सकती है। 
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। अब लालू प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं। CBI की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध रूप से 139.35 करोड़ रुपए निकालने के मामले में लालू प्रसाद और अन्य पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि इस मामले में दोषियों और मृत आरोपियों द्वारा जो संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई थी, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसलिए अब इस मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जाएगी।

विज्ञापन

 
ED जल्द दर्ज करेगा FIR
सूत्रों के अनुसार अदालत के निर्देश के बाद ED जल्द ही FIR दर्ज कर जांच शुरू कर सकता है। लालू के खिलाफ दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में ED पहले ही जांच शुरू कर चुका है।
 
जमानत में जुटे अधिवक्ता
लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार निकासी मामले में सजा का एलान होने के बाद उनके अधिवक्ता जमानत की तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि चारा घोटाले से जुड़े मामलों की झारखंड हाईकोर्ट में सप्ताह के एक दिन शुक्रवार को सुनवाई होती है। इसलिए जल्द जमानत की याचिका दायर करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 
CBI के अधिवक्ता करेंगे विरोध
CBI के अधिवक्ता लालू की जमानत याचिका का विरोध कर सकते हैं। एक तरफ जहां लालू प्रसाद के अधिवक्ताओं का तर्क है कि लालू सजा की आधी अवधि से ज्यादा समय तक जेल में रह चुके हैं तो वहीं, CBI  के अधिवक्ता इस मामले में लालू के जेल में रहने की वास्तविक स्थिति को कोर्ट के सामने रख सकते हैं।
 
बता दें कि चारा घोटाला देश के सबसे बड़े घोटाले में शुमार है। इसमें पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे के नाम पर 950 करोड़ रुपए सरकारी खजाने से फर्जीवाड़ा करके निकाले गए थे। लालू प्रसाद इस घोटाले के 6 मामलों में दोषी करार किए जा चुके हैं। फिलहाल लालू प्रसाद रांची की जेल में बंद हैं। उनको इलाज के लिए RIMS के पेइंग में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें