फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalit Modi: ललित मोदी का केके मोदी फैमिली ट्रस्ट से इस्तीफा, बेटे को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 16 Jan 2023 07:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केके मोदी फेमिली ट्रस्ट के सदस्यों को लिखे पत्र में मोदी ने कहा कि उनके और उनकी मां व बहन के बीच लंबे समय से मुकदमे चल रहे हैं और समझौते के लिए कई दौर की बातचीत के बावजूद उन्हें बहुत परेशानी हुई है।
विज्ञापन
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने रविवार को घोषणा की कि उनके बेटे रुचिर मोदी केके मोदी फैमिली ट्रस्ट की ललित कुमार मोदी (एलकेएम) शाखा के प्रमुख के रूप में उनकी जगह लेंगे। उन्होंने एलकेएम शाखा के प्रमुख और केके मोदी फेमिली ट्रस्ट के लाभार्थी के रूप में अपने इस्तीफे की भी घोषणा की।
विज्ञापन


केके मोदी फेमिली ट्रस्ट के सदस्यों को लिखे पत्र में मोदी ने कहा कि उनके और उनकी मां व बहन के बीच लंबे समय से मुकदमे चल रहे हैं और समझौते के लिए कई दौर की बातचीत के बावजूद उन्हें बहुत परेशानी हुई है। इस प्रकार उन्होंने एलकेएम शाखा के उत्तराधिकारी के रूप में अपने बेटे रुचिर का नाम तय किया है, जो इसके सभी मामलों को संभालेगा। ललित मोदी का यह कदम हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने और कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने के बाद आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें