भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी बुधवार (8 नवंबर) को नोटबंदी के एक साल के साथ अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि वह आडवाणी के अच्छे स्वास्थ की कामना करते हैं।
पीएम के संसदीय क्षेत्र में लाल कृष्ण आडवाणी, इस पल को याद कर हो गए भावुक
अगले ट्वीट में पीएम ने आडवाणी की तारीफ करते हुए लिखा कि वह ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने देश के लिए काफी मेहनत से काम किया है। मोदी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आडवाणी जैसा नेता मिलने के लिए भाग्यशाली बताया। मोदी ने लिखा कि बीजेपी को बनाने में आडवाणी का काफी योगदान है।
मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, रमन सिंह, सुरेश प्रभु, सदानंद गौड़ा सभी ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा की नीतियों के खिलाफ रहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आडवाणी के अच्छे स्वास्थ की कामना की।
Advani Ji is a political stalwart, a leader who has distinguished himself through hardwork and dedication towards our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2017