फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drugs: देश की अलग-अलग जगहों पर एक साथ नष्ट किए गए 1.40 लाख किलो ड्रग्स, 2381 करोड़ रुपये थी कीमत

Mon, 17 Jul 2023 11:53 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जानकारी के मुताबिक, मादक पदार्थों को नष्ट करने का काम देश के कई शहरों में हुआ। इसे 'नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' पर आयोजित सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने लाइव देखा। 
विज्ञापन
अमित शाह की बैठक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज 1.40 लाख किलो ड्रग्स को एक समय पर जला दिया गया। इन नशीले पदार्थों की कीमत 2,381 करोड़ रुपये बताई गई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स नष्ट करने के इस कार्यक्रम को दिल्ली से वर्चुअली देखा। जानकारी के मुताबिक, मादक पदार्थों को नष्ट करने का काम देश के कई शहरों में हुआ। इसे 'नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' पर आयोजित सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने लाइव देखा। 
विज्ञापन


नष्ट की जाने वाले मादक पदार्थों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हैदराबाद इकाई की कार्रवाई में जब्त 6,590 किलोग्राम ड्रग्स शामिल है। इसके अलावा इंदौर इकाई की कार्रवाई में जब्त 822 किलोग्राम और जम्मू इकाई द्वारा जब्त की गई 356 किलोग्राम नशीली दवाएं भी कल नष्ट की जाएंगी।

ड्रग्स के धंधेबाज रक्तबीज राक्षस, किसी भी कीमत पर करना होगा नाश : शाह 
इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ड्रग्स की तस्करी करने वाले रक्तबीज राक्षस हैं और उनका किसी भी कीमत पर नाश करना होगा। उन्होंने कहा, ड्रग्स की तस्करी और उसके इस्तेमाल के खिलाफ राज्यों और केंद्र की चल रही साझा लड़ाई के अप्रत्याशित परिणाम मिल रहे हैं, लेकिन यह मुहिम तब तक जारी रहेगी जब तक की इसका स्तर शून्य तक न पहुंच जाए। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य है कि आजादी के 100 साल पूरा होने तक देश और देश के युवा मादक पदार्थों से पूरी तरह मुक्त हो जाएं। नशे के खिलाफ हमारा अभियान देश की आने वाली नस्लों को बचाने का पुण्य अभियान है। उन्होंने कहा, पड़ोसी देश अपनी नीति के तहत भारत में ड्रग्स की तस्करी से सिर्फ युवाओं को खोखला नहीं कर रहा, बल्कि इसका इस्तेमाल आतंकवाद की फंडिंग के लिए भी कर रहा है। पिछले एक साल में 12,000 करोड़ रुपये मूल्य के 10 लाख किलो मादक पदार्थ नष्ट किए गए। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब हमने ना केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘गोल्डन ट्रायंगल’ और ‘गोल्डन क्रिसेंट’ की जगह ‘डेथ ट्रांयगल’ और ‘डेथ क्रिसेंट नाम को प्रतिस्थापित किया है। यह रुख सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह हमारी लड़ाई की तीव्रता और दिशा को दर्शाता है।

इन राज्यों में भी हुई कार्रवाई
 
राज्य नष्ट किया जाने वाला मादक पदार्थ (किग्रा में)
असम 1,486
चंडीगढ़ 229
गोवा 25
गुजरात 4,277
हरियाणा 2,458
जम्मू-कश्मीर 4,069
मध्य प्रदेश 1,03,884
महाराष्ट्र 159
त्रिपुरा 1,803
उत्तर प्रदेश 4,049

लक्ष्य से 11 गुना से अधिक जब्ती की गई
मामले से जुड़े बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नशा मुक्त भारत बनाने के लिए नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। एक जून 2022 से 15 जुलाई 2023 तक एनसीबी की सभी क्षेत्रीय इकाइयों और राज्यों की एजेंसियों ने लगभग 9,580 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 8,76,554 किलोग्राम जब्त ड्रग्स को नष्ट किया है। यह तय किए गए लक्ष्य से 11 गुना से अधिक है।

करीब 10 लाख किलोग्राम तक ड्रग्स नष्ट किया गया
सोमवार के बाद ही महज एक साल में नष्ट की गई ड्रग्स की कुल मात्रा करीब 10 लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगी। इनकी कुल कीमत करीब 12,000 करोड़ रुपये होगी। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए नशा उन्मूलन का यह अभियान इसी उत्साह के साथ सक्रिय रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें