फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LAC Row: चीन से तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन; वायु सेना के साथ मिलकर दिखाया दम

Thu, 13 Apr 2023 10:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह अभ्यास पिछले हफ्ते ही समाप्त हुआ था। इस अभ्यास के बाद स्थानीय लोगों में से एक ने कहा- "अभ्यास में सैनिकों ने अपनी गति और घातकता का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच थल सेना और वायुसेना के सामरिक बलों ने पूर्वी सेक्टर में एक बहु-क्षेत्रीय अभ्यास किया। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य निर्दिष्ट क्षेत्रों में संयुक्त योजनाओं पर काम कर इनकी पुष्टि करना था। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास पिछले सप्ताह हुआ था। सूत्रों ने बताया, अभ्यास के दौरान विशेष सैनिकों ने अपनी गति, चपलता और मारक क्षमता का भी प्रदर्शन किया। इसके साथ ही किसी संकट की स्थिति में शीघ्रता से तैनात करने की उनकी क्षमता का प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें