ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत खुदाई के काम में लगे मजदूरों के आश्चर्य का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब जमीन से सोने के आभूषण निकलने लगे। वाकया चेन्नई के वेल्लोर के तिरूपुर इलाके का है। बीते मंगलवार को 131 मजदूर काम पर थे। शाम का वक्त था। मजदूर काम खत्म करने वाले ही थे, कि लॉकेट वाली सोने की चैन जमीन में दबी मिली।
एक चैन मिलने के बाद मजदूरों ने फिर से खुदाई की। इस बार फिर एक सोने का चैन निकली।
वहां मौजूद सभी की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई और मजदूरों फिर से खुदाई चालू कर दी। मजदूरों को 57 सोने की चैन और 66 ग्राम के 3 और आभूषण बरामद हुए।