फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम मंत्रालय बोला: कोरोना की तीसरी लहर में वापस नहीं लौट रहे प्रवासी मजदूर, पुरानी तस्वीरों से चलाई जा रहीं झूठी खबरें

Thu, 13 Jan 2022 08:57 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय श्रम सचिव सुनील बरथवाल ने कोरोना महामारी से बिगड़ती स्थिति को लेकर बुधवार को सभी राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और प्रवासी मजदूरों को लेकर की गई व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी ली। 
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने दावा किया है कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस नहीं लौट रहे हैं। मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से नकार दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि महामारी के प्रभाव से बचने के लिए बड़ी संख्या में कामगार शहरों से अपने गांव लौटने लगे हैं। 
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। बयान में कहा गया- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मजदूरों के लौटने की खबरें छपी हैं, जो कि सच नहीं हैं। ऐसी रिपोर्टिंग पुरानी तस्वीरों के आधार पर की गई। 

केंद्रीय श्रम सचिव सुनील बरथवाल ने कोरोना महामारी से बिगड़ती स्थिति को लेकर बुधवार को सभी राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और प्रवासी मजदूरों को लेकर की गई व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी ली। 
विज्ञापन


इस बैठक में राज्य सरकारों ने सूचित किया कि अधिक संक्रमण वाले इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू और सप्ताहांत कर्फ्यू के अलावा किसी भी तरह की पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं। निर्माण एवं कारोबारी गतिविधियां पहले की ही तरह चल रही हैं। इस दौरान राज्यों ने कहा कि इन सीमित पाबंदियों की वजह से प्रवासी श्रमिकों के बड़े पैमाने पर अपने गृह-राज्य लौटने की कोई असामान्य घटना नहीं देखी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें