फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: लैब तकनीशियन ने महिला के जननांग से लिया कोरोना का स्वाब नमूना, गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 03:27 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने आई एक महिला के जननांग से स्वाब के नमूने लेने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर राज्य भर में इसका विरोध शुरू हो गया है। उधर, अमरावती पुलिस ने स्वैब के नमूने लेने वाले लैब तकनीशियन को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बदनेरा थाने के पुलिस निरीक्षक पंजाब वंजारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला अमरावती के एक मॉल में काम करती है। 24 जुलाई को वहां के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ऐहतियात बरतते हुए 28 जुलाई को शिकायतकर्ता सहित 20-25 अन्य कर्मचारियों का टेस्ट सरकारी लैब में कराया गया था।

शिकायतकर्ता सहित अन्य कर्मचारियों के नाक का स्वाब जांच के लिए लेने के बाद उन्हें मंगलवार को जिले की जांच केंद्र में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि महिला के नाक के स्वाब का नमूना लेने के बाद लैब तकनीशियन अल्पेश देशमुख ने उससे कहा कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इसलिए यूरिनल जांच करनी होगी। इसके बाद तकनीशियन ने कथित रूप से उसके जननांग से भी स्वाब का नमूना लिया। जिलाधिकारी शैलेष नवल ने बताया कि मंगलवार की रात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया।

वर्तमान में जिले की प्रभारी मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर और सांसद नवनीत कौर राणा ने इस घटना पर घोर आश्चर्य जताया है। वहीं, स्थानीय सांसद नवनीत कौर राणा ने तकनीशियन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें