फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएंडटी ने गगनयान मिशन के लिए पहले हार्डवेयर की समय से पहले की आपूर्ति 

Wed, 18 Nov 2020 02:29 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
गगनयान - फोटो : ISRO
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने कोविड-19 की पाबंदियों के बाद भी इसरो को गगनयान मिशन के लिए बूस्टर प्रणाली का पहला पुर्जा बना कर समय से पहले दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


कंपनी ने बीएसई को बताया कि कोविड-19 के कारण लगाई गई पाबंदियों के बाद भी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ठोस प्रणोदक रॉकेट बूस्टर ‘एस-200’ के मध्य वाले हिस्से की आपूर्ति बिना किसी कमी के समय से पहले कर दी गई है। 

कंपनी ने कहा कि इस हिस्से को एलएंडटी के पवई स्थित एयरोस्पेस विनिर्माण संयंत्र में बनाया गया है। यह भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मिशन के लिये आवश्यक विस्तृत गुणवत्ता व समयसीमा की शर्तों को पूरा करता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसे देश के लिये दीपावली का उपहार घोषित करते हुए इसरो और एलएंडटी की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने एक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मिशन के लिये आवश्यक सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए समय से पहले हार्डवेयर तैयार करने के लिए अथक श्रम किया है। हमें इस बात का भरोसा है कि इसरो के वैज्ञानिक, एलएंडटी के इंजीनिययर और तकनीशियन मिलकर देश की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें