फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: महाराष्ट्र विधान परिषद में कॉमेडियन कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस, सभापति ने स्वीकार किया

Thu, 27 Mar 2025 07:41 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कॉमेडियन कुणाल कामरा का मामला लगातार चर्चा में है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर शिवसेना के निशाने पर आए कामरा को पुलिस ने समन भेजा है। उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
कुणाल कामरा (फाइल) - फोटो : एक्स @kunalkamra88
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने कहा कि उन्होंने 'गद्दार' टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस स्वीकार कर लिया है। बता दें कि कामरा ने इस पूरे प्रकरण में माफी मांगने से इनकार कर दिया है। इससे भड़की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना और खुद एकनाथ शिंदे ने भी कहा है कि व्यंग्य का अधिकार सबके पास है, लेकिन मर्यादा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। शिंदे ने ये भी कहा था कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती ही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kunal Kamra: 'एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगूंगा, भीड़ से खौफ नहीं'; कामरा बोले- अजित पवार ने भी ऐसा ही कहा था

शिवसेना सांसद ने कामरा को किराए का कॉमेडियन बताया

पूरा विवाद सामने आने के बाद सबसे पहले आई प्रतिक्रियाओं में शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को 'किराए का कॉमेडियन' बताया था। उन्होंने कहा, वह कुछ पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहा है। महाराष्ट्र की बात तो दूर, कुणाल कामरा भारत में कहीं भी स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकता। शिवसैनिक कामरा को उसकी जगह दिखा देंगे। हमें संजय राउत और शिवसेना (UBT) के लिए खेद है कि उनके पास हमारे नेता पर टिप्पणी करने के लिए कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता नहीं बचा है। यही वजह है कि वे इस काम के लिए कुणाल कामरा जैसे लोगों को काम पर रख रहे हैं... हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन करते हैं। बकौल म्हास्के, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कुणाल कामरा न तो महाराष्ट्र में और न ही देश में कहीं भी स्वतंत्र रूप से घूम सके। कुणाल कामरा को करारा जवाब मिलेगा, वह आकर अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kunal Kamra: 'मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश', कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी करके फिर शिवसेना पर कसा तंज

क्या है पूरा मामला

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मुंबई में आयोजित अपने शो में महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की थी। एकनाथ शिंदे के दल बदलने को लेकर कामरा ने एक फिल्मी गाने का सहारा लेकर टिप्पणी की। नाम लिए बिना विवादित टिप्पणी पर भड़के शिवसेना के युवा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इसी होटल में कामरा के शो की शूटिंग हुई थी। उपद्रव के बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। विवादित टिप्पणी मामले में कामरा पर भी मामला दर्ज किया गया है।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें