फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले के दौरान वाराणसी से इलाहाबाद के बीच जलमार्ग में ले सकेंगे एयरक्राफ्ट का मजा

Sun, 19 Aug 2018 02:54 AM IST
अविनाशी श्रीवास्तव, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
कुंभ मेले के दौरान गंगा में पोत की बजाय एयरक्राफ्ट को उतारा जाएगा। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कुंभ के दौरान वाराणसी से इलाहाबाद के बीच जलमार्ग से आवागमन की सुविधा शुरू करने का खाका तैयार हो गया है। गंगा में पोत की बजाय एयरक्राफ्ट को उतारा जाएगा। इससे वाराणसी डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकेगा। एयरक्राफ्ट को चलने के लिए पानी की गहराई एक से डेढ़ फीट होनी चाहिए। इसके अलावा यह कुछ ऊंचाई तक हवा में भी उड़ सकेगा। एयरक्राफ्ट रूस से किराए पर मंगाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

 

वाराणसी से इलाहाबाद के बीच जलमार्ग से आवागमन शुरू करने में सबसे बड़ी बाधा गंगा में पर्याप्त जल का नहीं होना है। इसके अलावा कुंभ के दौरान दिसंबर-जनवरी में नदी के ऊपर कोहरा काफी घना और देर तक होता है। ऐसे में पोत चलाने के लिए कुछ घंटे ही मिलेंगे। इसके विपरीत पोत की रफ्तार धीमी होती है और इलाहाबाद से वाराणसी के बीच एक फेरा लगाने में ही पूरा दिन निकल जाएगा।

वहीं एयरक्राफ्ट पानी की सतह पर तेज रफ्तार से चलता है। कुछ ऊंचाई पर हवा में भी चलने में सक्षम है। वाराणसी की दूरी यह एक से डेढ़ घंटे में पूरी भी कर लेगा। इन वजहों से एयरक्राफ्ट चलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि गंगा में एयरक्राफ्ट चलाने के लिए पर्याप्त जल है। सेवा निर्धारित अवधि में शुरू हो जाएगी। एयरक्राफ्ट की संख्या, किराया आदि बिंदुओं पर निर्णय सरकार को लेना है।

सफाई के लिए मंगाए गए चार ड्रोजर
कुंभ के दौरान एयरक्राफ्ट चलाने के लिए वाराणसी से इलाहाबाद के बीच गंगा नदी का सर्वे किया गया है। कहीं-कहीं ज्यादा गाद है और पानी की मात्रा अपेक्षाकृत कम है। ऐसे स्थानों की सफाई के लिए चार ड्रोजर मंगाए गए हैं।
 

विज्ञापन

कुंभ मेला : किला घाट से सुजावन देव मंदिर के बीच चलेंगे पोत, बनेंगे पांच प्लेटफार्म

कुंभ क्षेत्र में एयरक्राफ्ट के साथ क्रूज सेवा भी संचालित की जाएगी। (फाइल फोटो)
कुंभ के दौरान जलमार्ग से यातायात की दो समानांतर सेवाएं संचालित होंगी। इलाहाबाद से वाराणसी के बीच एयरक्राफ्ट सेवा तो होगी ही, इसके अलावा कुंभ क्षेत्र का दर्शन कराने के लिए यमुना नदी में किला घाट से सुजावन देव मंदिर के बीच क्रूज सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पांच स्थानों पर जेट्टी बनाई जाएगी।

पोत के ठहराव के लिए प्लेटफार्म (जेट्टी) का निर्माण सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जेट्टी मंगा ली गई है। जेट्टी किलाघाट, बोट क्लब, सरस्वती घाट, यमुना नदी पर पुराने पुल के पास नैनी की तरफ तथा सुजावन देव मंदिर में बनाई जाएगी।

सर्वे के लिए मंगाया पानी का जहाज 
प्रशासन की ओर से एक पानी का जहाज मंगा लिया गया है। हालांकि, एसएल जाह्नवी नाम का यह जहाज सर्वे के लिए आया है। इसमें विभागीय अफसर ही भ्रमण करेंगे। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से एक और जहाज उपलब्ध कराया जाएगा, जो सितंबर में आ जाएगा। इसके अलावा कुंभ के दौरान कोलकाता से जहाज मंगाए जाएंगे। ये जहाज 150 से 200 लोगों की क्षमता वाले होंगे।

जहाजों पर होंगे सांस्कृतिक आयोजन
पानी के जहाज की मदद से श्रद्धालु तथा पर्यटक मेला क्षेत्र के दर्शन के साथ सांस्कृतिक आयोजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। चूंकि मेला क्षेत्र जगमग होगा। इसके अलावा जहाज भी विशेष रूप से सजाए जाएंगे। इस तरह से रात में पर्याप्त रोशनी होगी। यानी, जहाज रात में भी चलाए जा सकेंगे। साथ में इन पर विविध सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें