फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2021: हिंदुस्तान यूनिलीवर ने लगाए 130 चेंजिंग रूम, महिलाओं को बड़ी सुविधा

Fri, 09 Apr 2021 08:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
घाट पर बनाए गए चेंजिंग रूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अप्रैल माह में 12, 14 और 27 अप्रैल को शाही स्नान है। स्नान के लिए पहुंचने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिडेट ने अनूठी पहल शुरू की है। मेला क्षेत्र के घाटों पर विभिन्न स्थानों पर 130 चेजिंग रूम लगाए गए हैं। चेजिंग रूम की सुविधा होने से महिला श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान यूनिलीवर ने हरिद्वार के अलकनंदा घाट विष्णु घाट, चंडी घाट, भीमगोड़ा घाट, गोविंद घाट, प्रेम नगर घाट, महाराजा अग्रसेन घाट, ओम घाट, पंतद्वीप समेत कई घाटों पर चेजिंग रूम लगाए हैं। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, शत्रुघन घाट और रामसेतु घाट पर ये सुविधा दी गई है।कंपनी के ग्लो एंड लवली और क्लीनिक प्लस ब्रांड के माध्यम से कुल 130 चेजिंग रूम लगे हैं। 

विज्ञापन

किसने क्या कहा

महाकुंभ स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालु उमड़ते हैं। स्नान के बाद महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए जूझना पड़ता है। घाटों पर चेजिंग रूम लगने से बड़ी राहत मिली है। 
श्वेता सिंह, लखनऊ।
 
घाटों पर अलग-अलग चेजिंग रूम सुविधा मिलने से कोविड के खतरे से भी बचाव हो गया है। आमतौर पर घाटों के आसपास स्थाई हॉल होते हैं। इससे संक्रमण का डर बना रहता है। लेकिन चेजिंग रूम लगने से महिलाओं को सुविधा के साथ संक्रमण से भी बचाव होगा। 
सुमन रानी, हरियाणा।
 
अमर उजाला और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिडेट की सराहनीय पहल है। मेला क्षेत्र के घाटों पर चेजिंग रूम की आवश्यकता थी। चेजिंग रूम लगने से महिलाओं के लिए बड़ी राहत मिली है। सभी चेजिंग रूम लगातार सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। 
दीपक रावत, मेलाधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें