फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कुमारस्वामी की प्रज्ज्वल से भारत लौटने की अपील, पिता बोले- डरें नहीं; सीएम का फोन टैपिंग से इनकार

Wed, 22 May 2024 07:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Prajwal Revanna Case: जेडी-एस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपने भतीजे प्रज्ज्वल से विदेश से लौटने की अपील की है। उधर सीएम सिद्धारमैया ने फोन टैपिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी, सीएम सिद्धारमैया और एचडी रेवन्ना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों के बाद कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है। अब जेडी-एस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपने भतीजे प्रज्ज्वल से विदेश से लौटने और जांच का सामना करने की अपील की है। कुमारस्वामी ने कहा है कि प्रज्ज्वल पर लगे आरोपों को लेकर उनकी पार्टी और भाजपा के बीच कोई मतभेद नहीं है और इस मामले का गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन


27 मई को जर्मनी चले गए थे प्रज्ज्वल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को हासन लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बाद प्रज्ज्वल जर्मनी चले गए थे। हासन सांसद के ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। उधर मामले की जांच कर रही एसआईटी के अनुरोध पर विशेष अदालत ने प्रज्ज्वल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। 

‘प्रज्ज्वल की वजह से जेडी-एस की प्रतिष्ठा को नुकसान’
एचडी कुमारस्वामी से सवाल पूछा गया कि क्या वह प्रज्ज्वल को वापस लाने की कोशिशें कर रहे हैं? इसके जवाब में जेडी-एस नेता ने कहा ‘जब प्रज्ज्वल कर्नाटक में थे, तो कभी मेरे पास नहीं आए। अब, जब हासन सांसद विदेश में हैं, तो क्या वह मेरे संपर्क में आएंगे? कुमारस्वामी ने इस बात को भी स्वीकार किया कि प्रज्ज्वल की वजह से जेडी-एस की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने खुले तौर पर प्रज्ज्वल से अनुरोध किया है कि वापस आएं और एसआईटी की जांच में सहयोग करें। जेडी-एस नेता ने कहा ‘अगर आपने कुछ गलत नहीं किया है तो वापस आकर साबित करें।’ कुमारस्वामी ने उम्मीद जताई है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना वापस लौटेंगे।  
विज्ञापन


फोन टैपिंग के आरोपों पर सीएम सिद्धारमैया का पलटवार
इससे पहले कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार द्वारा उनके और उनके परिवार के सदस्यों समेत 40 लोगों के फोन टैप किए जा रहे हैं। इसके बाद भाजपा नेता आर अशोक ने फोन टैपिंग के आरोपों की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। हालांकि, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने इन दावों को खारिज किया था। अब कुमारस्वामी के फोन टैपिंग के आरोपों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह का काम नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अपने भतीजे प्रज्ज्वल पर लगे यौन शोषण के आरोपों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। 

एचडी रेवन्ना ने कहा- डरने की जरूरत नहीं
उधर प्रज्ज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने हासन के लोगों से कहा है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। बता दें कि जेडी-एस विधायक पर भी छेड़छाड़ और अपहरण के आरोप लगे हैं। फिलहाल एचडी रेवन्ना को अपहरण के दो मामलों में अदालत से अग्रिम जमानत मिली है। जेडी-एस नेता ने कहा है कि समय हर सवाल का जवाब देगा और तब तक शांति बनाए रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें