फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव: पीएम ने बताया सत्य और न्याय की जीत, सुषमा ने दिया मोदी को धन्यवाद

Wed, 17 Jul 2019 08:56 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय अदालत के आज के फैसले का स्वागत करते हैं। न्याय और सत्य हमेशा जीतते हैं। अंतरराष्ट्रीय अदालत को बधाई कि उसने तथ्यों की पूरी पड़ताल के बाद निर्णय दिया। मुझे भरोसा है कि कुलभूषण जाधव को न्याय जरूर मिलेगा। हमारी अदालत हर भारतीय की सुरक्षा और बेहतरी के लिए हमेशा कार्यरत है।'

विज्ञापन



वहीं, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इस फैसले को भारत की बड़ी जीत बताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जाधव के मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। 

 


इसके साथ ही आईसीजे में मजबूत तरीके से सफलतापूर्वक भारत का पक्ष रखने के लिए वकील हरीश साल्वे को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस फैसले से कुलभूषण जाधव के परिजनों को धीरज मिलेगा।'  

भारत के लिए बड़ी जीत

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आईसीजे के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आईसीजे ने पाकिस्तान को आदेश दिया है कि वह कुलभूषण जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस प्रदान करे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भारत के लिए यह बड़ी जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें