कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिए जाने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। मुंबई में स्थित उनके परिवार के फ्लैट पर ताला लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि जाधव का परिवार अज्ञात स्थान पर चला गया है। बता दें कि कुलभूषण के पिता सुधीर जाधव और चाचा सुभाष जाधव मुंबई पुलिस में काम करते थे। वे यहां हीरानंदानी गार्डन्स में सिल्वर ओक अपार्टमेंट के फ्लैट में ठहरे हुए थे। यह फ्लैट जाधव परिवार का ही है। कुलभूषण के पिता और चाचा मुंबई पुलिस में रह चुके हैं।
जाधव के पिता सुधीर और चाचा सुभाष मुंबई पुलिस में अफसर रहे हैं। पिता फिलहाल सांगली में रहते हैं। जाधव फैमिली का सतारा में एक फार्म हाउस भी है। यहां अब ताला लगा हुआ है। यहां के लोगों का कहना है कि कुलभूषण जब भी यहां आते थे, तो गांव के लोगों की मदद करते थे। वो सोशल वर्क्स में भी काफी एक्टिव रहते थे।
टाइमलाइन
7 दिसंबर, 2016 : पाकिस्तानी संसद में विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि जाधव के बारे में एजेंसियों द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में केवल उसके बयान हैं, जिससे किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सकता है।
3 मार्च, 2017 : सरताज अजीज ने संसद में बताया कि कुलभूषण के खिलाफ वहां की अदालत में मुकदमा शुरू किया जा चुका है।