संयुक्त राष्ट्र भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की पाकिस्तानी कोर्ट द्वारा मौत की सजा दिए जाने के मामले में कोई दबाव नहीं डालेगा। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टेफेन ड्यूज्रिक ने इस तरफ संकेत दिया।
ये भी पढ़ें- कूलभूषण को पाक ने दी मौत की सजा, अब भारत के इस कदम से भूखे मरेगा पाकिस्तान
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गेटरस के प्रवक्ता स्टेफेन ड्यूज्रिक ने कहा कि हम इस विशेष मामले की प्रक्रिया में न्याय को परखने की स्थिति में नहीं हैं। कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर नई दिल्ली और इस्लामाबाद के राजनयिक गुस्से पर प्रश्न किए जाने पर ड्यूज्रिक ने ये बातें कहीं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान पूर्व नौसेना अधिकारी को रॉ का एजेंट बता रहा है। पाकिस्तान के अनुसार जाधव जासूसी करने के लिए पाकिस्तान में घुसे थे।
भारत पाकिस्तान का पुरजोर विरोध कर रहा है और भारत ने कहा है कि अगर जाधव को फांसी होती है तो वो इसे सुनियोजित हत्या मानेंगे।
ये भी पढ़ें- कुलभूषण को PAK ने दी फांसी की सज़ा, भारत खफा, ये 4 कदम चलकर टल सकती है मौत
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कई विपक्षी नेताओं ने भी जाधव को मौत की सजा देने वाली न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। लेकिन पाकिस्तान अभी भी इस बात पर अड़ा हुआ है कि उसके पास जाधव के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने स्टेफेन ड्यूज्रिक ने कहा कि कुल मिलाकर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के संदर्भ में हम यही कहेंगे कि दोनों देशों को शांतिपूर्ण समाधान खोजने की जरुरत है।