फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: राज्य परिवहन बस सेवाओं का कुकी समुदाय ने किया विरोध, निजी वाहनों को भी रोकने की कोशिश

Sun, 24 Dec 2023 12:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

चुराचांदपुर स्थित स्वदेशी आदिवासी नेता मंच शुक्रवार को बताया था कि चुराचांदपुर और विष्णुपुर के सभी क्षेत्रों को सुरक्षा कारणों से 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक सील कर दिया गया है। गैर-आदिवासियों को जिले के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Highway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर राज्य परिवहन (एमएसटी) सेवाएं एक बार फिर बधित हो गईं। एमएसटी अधिकारियों का कहना है कि एक राज्य परिवहन बस एनएच-2 से सेनापति जिले के लिए रवाना हुई। वहीं, दूसरी बस चुराचांदपुर के लिए रवाना हुई। सेनापति जा रही बस कांगलाटोंगबी इलाके से ही वापस आ गई। वहीं, चुराचांदपुर जा रही बस विष्णुपुर जिले के फोगाकचाओ इखाई से आगे नहीं बढ़ सकी। कारण था कुकी समुदाय का विरोध प्रदर्शन। 
विज्ञापन


स्वयंसेवक और महिलाएं सड़कों पर उतरे
अधिकारियों का मानें तो, बस सेवाओं की बहाली के विरोध में कांगपोकपी जिले में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया। अधिकारी का कहना है कि एनएच-2 के निजी वाहनों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और महिलाएं सड़कों पर उतर गए। बता दें, दो दिन पहले राज्य के गृह विभाग ने नोटिस जारी कर कहा था कि राजमार्ग चालू है। सभी के इस्तेमाल के लिए खुला हुआ है। राजमार्गों का उपयोग करने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 

आदिवासी समुदाय ने किया नोटिस का विरोध
चुराचांदपुर स्थित स्वदेशी आदिवासी नेता मंच शुक्रवार को बताया था कि चुराचांदपुर और विष्णुपुर के सभी क्षेत्रों को सुरक्षा कारणों से 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक सील कर दिया गया है। गैर-आदिवासियों को जिले के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदिवासी एकता समिति (सीओटीयू) ने भी गृह विभाग के नोटिस का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि  हिंसा प्रभावित राज्य में सब कुछ सामान्य दिखाने के लिए नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन


यह है मामला
मणिपुर में इस साल तीन मई को कुकी और मैतई समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़क गई थी। हिंसा करीब तीन-चार महीने तक जारी रही। इसमें करीब 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, कई लोग घायल हो गए थे। दरअसल, मेइतेई समुदाय अनुसूचित जनजाति (एसटी) की मांग कर रहा है, इस वजह से कुकी और मेइतेई समाज आपस में भिड़ गया। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें